बहादराबाद थाना क्षेत्र बहादराबाद दो पुलिस चौकी एवं थाना बहादराबाद के मध्य स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा मेंअपराहन हुई हिंसक वारदात जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी अत्मलपुर बौंगला रुड़की की और से वापसी आते समय टोल प्लाजा कर्मियों से टोल टैक्स कर को लेकर हुई बहस के दौरान स्थानीय आधार कार्ड प्रमाण दिखाने के बावजूद भी गुंडागर्दी के तर्ज पर टोल टैक्स कर जबरन वसूल करने के दौरान टोल प्लाजा कर्मचारीयों के द्वारा किया गया प्रयास। जिसके चलते बात इतनी हद तक बढ़ गई की टोल प्लाजा कर्मियों ने एकजुट होकर लाठी डंडे लेकर दौड़ा-दौड़ा कर स्थानीय निवासियों को मारते हुए घटनास्थल से भगाया। जिसके उपरांत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे लेकिन कुछ समय पश्चात स्थानीय निवासी एकजुट होकर वापस टोल प्लाजा पर आकर जमकर किया हंगामा जिसमें टोल प्लाजा के कम्प्यूटर एवं कैमरे आदि उपकरण तथा कन्ट्रोल रूम में ईंट,पत्थरों द्वारा टोल प्लाजा आफिस में की गई तोडफोड जिसमें टोल प्लाजा के मैनेजर द्वारा बताया गया कि काफी नुकसान हुआ है।जिसका अनुमान लाखों रुपए का है।उक्त घटना में टोल प्लाजा के तीन कर्मचारियों के हताहत होने की जानकारी मिली एवं स्थानीय निवासियों के भी कई व्यक्तियों के भी गंभीर चोटें आई।पुलिस द्वारा मेडिकल देते हुए जिला अस्पताल हरिद्वार रेफर किया गया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी रणजीत सिंह तोमर के अनुसार झगड़ा होने की सूचना मिली है पुलिस बल ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया खबर लिखी जाने तक कोई तहरीर नहीं मिली है।फरवरी माह से शुरू हुआ टोल प्लाजा आए दिन झगड़े का स्थान बनता जा रहा है।स्थानीय वाहन स्वामी एवं अन्य वाहन स्वामी को अलग-अलग तरीके से पैसे काटने के बावजूद पैसे वापस ना करने पर आए दिन विवादास्पद की स्थिति उत्पन्न होती रहती है।जबकि एनएचआई एवं टोल प्लाजा के अनुसार सही एवं पूर्ण जानकारी स्थानीय वाहन स्वामी तथा अन्य वाहन स्वामी को पूरी तरीके से जानकारी नहीं होने के कारण आए दिन वाद-विवाद होते देखने को मिलते रहते हैं।टोल प्लाजा के मैनेजर के आए दिन बदलने के चलते नए-नए नियम बता कर टोल प्लाजा कर्मी स्थानीय एवं अन्य वाहन स्वामियों को गुमराह कर अवैध रूप से टोल टैक्स कर वसूल कर रहे हैं।अवैध वसूली के कारण दिन प्रतिदिन झगड़े की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही है।जबकि स्थानीय निवासियों का शुल्क छूट के दायरे में करने के बावजूद भी टोल प्लाजा कर्मचारीयों द्वारा आये दिन गुंडागर्दी तर्ज पर एकजुट होकर वाहन स्वामी पर हमला कर देते हैं एक या दो व्यक्ति होने के कारण स्थानीय निवासी वापस चलें जाते हैं।लेकिन टोल प्लाजा कर्मचारीयों के एकजुट होकर हमला करने के चलते आए दिन इस तरह की घटनाओं को इसी तरह अंजाम दिया जाता रहा तो यह स्थान खूनी जंग स्थल बन जायेगा।समय रहते स्थानीय प्रशासन ने अगर सख्ती नहीं दिखाई तो टोल प्लाजा कर्मचारीयों एवं स्थानीय निवासियों में इस तरह की घटनाओं को करने के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।ऐसा लगता है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन का टोल प्लाजा कर्मचारीयों एवं स्थानीय निवासियों को कोई कानूनी व्यवस्था का पालन करना आवश्यक नजर नहीं आ रहा है।