धर्म नगरी में इन दिनों सुर्खियों में आ रहे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और धर्म संसद के संयोजक हत्या की आशंका से भयभीत नजर आ रहे हैं।आपको बतादे की  जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और धर्म संसद के संयोजक यति नरसिंहानंद गिरी ने अपनी हत्या की आशंका जताई है।यति नरसिंहानंद द्वारा सर्वानंद घाट पर रात्रि विश्राम नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीती रात कुछ असामाजिक तत्व उनकी रेकी कर रहे थे जिसके कारण वह हत्या की आशंका से भयभीत हैं। उन्होंने बताया की रेकी कर रहे  लोगो को  चिन्ह्ति करने का प्रयास किया गया तो वह मौके से भाग निकले।

जूना अखाड़े के महामंडेलश्वर और धर्म संसद के संयोजक यति नरसिंहानंद गिरी, जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की रिहाई का इंतजार सर्वानंद घाट पर चार दिन से कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह किसी प्रकार का धरना नहीं दे रहे हैं बल्कि केवल जितेंद्र नारायण सिंह की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।उन्होंने कहा है कि उनकी लगातार रेकी की जा रही है। जिससे वह अपनी हत्या की आशंका से भयभीत भी हैं। इसके चलते अब वे और उनके साथी स्वामी अमृतानंद रात को सर्वानंद घाट पर विश्राम नहीं करेंगे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व उनपर  लगातार नजर गडाए हुए  हैं। उन्होंने आशंका जाहिर की हें की अगर उन लोगो को मोका मिला तो वह मेरी हत्या भी कर सकते हैं।

Don't Miss

error: Content is protected !!