रिपोर्ट:गुलज़ार अहमद
रुड़की।आज दिनांक 8 नवंबर 2025 को मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज रुड़की के प्रांगण में उत्तराखंड फाऊंडेशन दिवस के उपलक्ष्य मे विज्ञान दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि व्याख्यान, सांस्कृतिक प्रोग्राम, पी.पी.टी. प्रेजेंटेशन एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह एवं प्राचार्या डॉक्टर अमिता श्रीवास्तव जी ने मुख्य अतिथि डॉक्टर डी.सी. श्रीवास्तव (प्रोफेसर अर्थ साइंस डिपार्टमेंट सी.बी.आर.आई. रुड़की) एवं डॉक्टर विनय कुमार त्यागी (साइंटिस्ट एन. आई. एच. रुड़की) का स्वागत उपहार एवं पुष्पों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर डी.सी. श्रीवास्तव (प्रोफेसर अर्थ साइंस डिपार्टमेंट सी.बी.आर.आई. रुड़की) एवं डॉक्टर विनय कुमार त्यागी (साइंटिस्ट एन. आई. एच. रुड़की) एवं महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह और प्राचार्या डॉक्टर अमिता श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।इसके पश्चात एन. एस. एस. की स्वयं सेवी छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया एवं एन. एस. एस. की कार्यक्रम अधिकारी डॉ पायल अग्रवाल के नेतृत्व में स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया तथा स्वयं सेविकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति की गई। प्रोफेसर डॉक्टर डी.सी. श्रीवास्तव जी ने अर्थ बिकम ए स्नोबॉल टॉपिक पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने छात्राओं को जियोलॉजिकल टाइम के साथ तीन मेजर चेंज, जिसमें उन्होंने लाइफ एंड डेथ, कॉन्टिनेंट्स का यूनियन एंड सेपरेशन एवं स्नो वॉल अर्थ के बारे में समझाया और उन्होंने इवेलुएशन इन लाइफ, आइस हाउस एंड ग्रीन हाउस के बारे में छात्रों को विस्तार से समझाया। डॉक्टर विनय कुमार त्यागी जी ने वेस्ट वाटर मैनेजमेंट टू प्रोटेक्ट वाटर एनवायरनमेंट टॉपिक पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने छात्रा को जलविज्ञान (हाइड्रोलॉजी) पानी के व्यवहार, वितरण, गुणवत्ता और जलचक्र एव जल संसाधनों का प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में सहायता करना, वॉटर पॉल्यूशन के बारे में विस्तार से समझाएं। व्याख्यान के पश्चात महाविद्यालय की डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवी छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विषय डिजाशटर मैनेजमेंट, डिजिटल देवभूमि आदि पर पी. पी. टी. प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल एवं चार्ट जैसे होलोग्राम, वायु प्रदूषण, वॉटर पुरीफिकेशन एवं एयर पुरीफिकेश, डी.एन.ए., पेपर फैक्ट्री, लग्जरी मॉल, वाटर टरबाइन, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट आदि प्रस्तुत किया। वहीं गृहविज्ञान की छात्राओं द्वारा भी वेस्ट मेटिरियल पर विभिन्न वस्तुओं का प्रदर्शन व विभिन्न पोष्टिक आहार की भी प्रस्तुति दी।
महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह एवं प्राचार्या डॉक्टर अमिता श्रीवास्तव जी ने मुख्य अतिथियों को धन्यवाद दिया और और आभार प्रकट किया कि उन्होंने अपना अमूल्य समय देकर छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताएं डॉक्टर अनुपमा वर्मा, डॉक्टर पायल अग्रवाल,डॉ नीतू, डॉ अमिता शर्मा, डॉ नेहा, डॉ अक्षिता, डॉ आयशा, श्रीमती पारूल,एनसीसी सीटीओ वंदना चौहान,श्रीमती अंकिता, श्रीमती राधिका, आदि उपस्थिति रही।
