*रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी*
पिरान कलियर/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह के आदेशानुसार जनपद के सभी थाना कोतवालियो को आदेश के चलते फरार वारंटी व इनामी जरायम अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश दिए हुए हैं। इसी के चलते कलियर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि शादाब उर्फ कल्लू पुत्र हैदर अली निवासी मोहल्ला कोट बड़ी मस्जिद के पास मुरादनगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था आरोपी की कोर्ट से जमानत होने के बाद वह फरार चला आ रहा था आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली, उप निरीक्षक नवीन नेगी, कांस्टेबल राहुल नेगी आदि शामिल रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!