हरिद्वार,पूर्व लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने हरिद्वार निवासी अदिति सिंघल को सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनके निवास स्थान पर अदिति सिंघल का स्वागत सम्मान किया ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आज जिस तेजी के साथ देश की बेटियां देश का गौरव बन रही है और बेटों से बढ़कर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दिखा रही है, यह एक बड़ा सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि आज हरिद्वार की एक बेटी ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर हरिद्वार जनपद का नाम रोशन किया है, ऐसी होनहार प्रतिभाओं का सम्मान करना अपने आप में गौरव का विषय है।

इस अवसर पर उन्होंने अदिति सिंघल के परिवार शुभकामनाएं देते हुए सीए की परीक्षा वितरण करने वाली अदिति सिंघल के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Don't Miss

error: Content is protected !!