हरिद्वार ,जिलाधिकारी को श्री मंशादेवी ट्रस्ट एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्र पुरी की ओर से श्रीमंशादेवी ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने छह लाख तीस हजार का चेक भू-धंसाव प्रभावित लोगों की मदद के लिये भेंट किया तथा जिलाधिकारी ने कम से कम समय में सभी के द्वारा मदद उपलब्ध कराये जाने पर आभार व्यक्त किया। विनय शंकर पाण्डेय ने यह भी बताया कि धार्मिक, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न कम्पनियों आदि के सहयोग से आने वाले दिनों में कम्बल तथा राशन के किट सहित अन्य सामग्री भू-धंसाव प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जायेगी।

Don't Miss

error: Content is protected !!