*रिपोर्ट:तसलीम कुरैशी*
पिरान कलियर/अकरम खान के निवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय लोगो की साथ साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और अनीस गौड का जोरदार स्वागत किया।बैठक में  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनीस गौड़ के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बंनाए जाने से अनीस गौड़ के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान अनीस गौड़ ने अल्पसंख्यक मोर्चा में पद मिलने पर भाजपा हाईकमान का आभार जताया है। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़ को समर्थको ने मुबारकबाद दी।अकरम खान ने कहा कि वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के आभारी हैं जिन्होंने अनुभवी व्यक्तियों को संगठन मे सम्मान दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है प्रदेश के मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा।बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग भी भाजपा से जुड़ रहे हैं मुसलमान अब समझ चुका है कि उसका भला केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है।
अनीस गौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उसको वह बखूबी निभाएंगे। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंन्त्री ने जल्द ही कलियर शरीफ में यूनानी मैडीकल के निर्माण की घोषणा की है। जिसका आसपास के लोगों को भारी लाभ पहुंचेगा। प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के उत्थान को लेकर बेहद गंभीर है जिसके चलते भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है।
उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समाज भी जागरूक होने लगा है और भाजपा की नीतियों का समर्थन करने लगा है मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है।इस अवसर पर हज भाजपा अल्पसंख्यक के वरिष्ठ नेता अजहर प्रधान,अकरम साबरी,इसरार अल्वी,डॉक्टर शहजाद,श्याम सिंह,मास्टर शहजाद,शमीम सलमानी,अरशद उर्फ पप्पू खान,फुरकान खान,समेत अनेक गणमान्य लोग उपास्थित रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!