*रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी*
रुड़की/भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनीस गौड़ के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बंनाए जाने से अनीस गौड़ के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान अनीस गौड़ ने अल्पसंख्यक मोर्चा में पद मिलने पर भाजपा हाईकमान का आभार जताया है। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़ को समर्थको ने मुबारकबाद दी अखलाक नन्हेड़ा ने कहा कि वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के आभारी हैं जिन्होंने अनुभवी व्यक्तियों को संगठन मे सम्मान दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है प्रदेश के मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देशऔर प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा।बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग भी भाजपा से जुड़ रहे हैं मुसलमान अब समझ चुका है कि उसका भला केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है।
अनीस गौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उसको वह बखूबी निभाएंगे। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंन्त्री ने जल्द ही कलियर शरीफ में यूनानी मैडीकल के निर्माण की घोषणा की है जिसका आसपास के लोगों को भारी लाभ पहुंचेगा। प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के उत्थान को लेकर बेहद गंभीर है जिसके चलते भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है।
उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समाज भी जागरूक होने लगा है और भाजपा की नीतियों को समर्थन करने लगा है मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पसमांदा नदीम अहमद मीडिया प्रभारी अवेश गाड़ा, प्रदेश प्रवक्ता मुकीम अहमद राशिद असलूब भुरू मुदस्सिर नन्हेड़ा गय्युरा खुशनसीब नदीम तांबू जावेद सरफराज भूरा आशिक दानिश रियाजुल परवेज भूरा चेयरमैन शहजाद समेत अनेक व्यक्ति उपास्थित रहे।

error: Content is protected !!