*रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी*
रुड़की/दिनांक 02.12. 2022 को अशरफ पुत्र जरीफ निवासी केल्हनपुर रुड़की दुकान का रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर 60000/- रुपये की नगदी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दुकान स्वामी द्वारा थाने पर शिकायत देने पर मु0अ0सं0 853/2022 धारा 380/457/411 भादवि दर्ज किया गया।
जुर्म के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने कम समय में किए गए अथक प्रयासों के पश्चात आज 02 अभियुक्तों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की गयी नगदी में से ₹21010/- बरामद किए गए। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1-आसिफ पुत्र आबिद निवासी केल्हनपुर रुड़की।
2-फरमान पुत्र जाहिद निवासी केल्हनपुर रुड़की

Don't Miss

error: Content is protected !!