उत्तराखंड राज्य को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि बनाए जाने के संकल्प लिए जाने के दृष्टिगत थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में मादक पदार्थ वह शराब तस्करी की चेकिंग को अभियान चलाया गया इस क्रम में दिनांक 25अक्टूबर को लालढांग तिराहा के पास चेकिंग के दौरान अनुज कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार निवासी ग्राम सिकरोड़ा नवादा थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को मोटर साइकिल प्लेटिना से 145 ग्राम चरस परिवहन करते गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त से पूछताछ की गई तो अभियुक्त के विरुद्ध पहले भी शराब तस्करी में मुकदमे पंजीकृत है अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

Don't Miss

error: Content is protected !!