रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी
मंगलौर/पीरपुरा(मनव्वर कुरैशी) पीरपुरा ग्राम पंचायत के प्रधान पद सीट से उम्मीदवार मुजफ्फर अली का चुनावी अभियान लगातार तेजी पकड़ रहा हैं। जहां-जहां भी वह डोर-टू-डोर जनसंपर्क करने जा रहे हैं, लोग उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं। उन्हें जिताने के लिए गांव के गणमान्य लोग भी पूरा जोर लगा रहे हैं। वह भी डोर-टू-डोर जाकर मुजफ्फर अली के समर्थन में लोगों से आइसक्रीम के चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर भारी मतों से जिताने की अपील कर रहे हैं।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने कहा है कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं कराये गये। एक मौका मुजफ्फर अली को दें, ताकि वह जीतने के बाद इस क्षेत्र का और अधिक विकास कर सके। वहीं लोगों को मुजफ्फर अली के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

उनका कहना है कि मुजफ्फर अली को जितायें, और वर्षो समाज की सेवा करने वाले मोहम्मद इंतजार के हाथो को मजबूत करे तो ही विकास हो पायेगा। साथ ही कहा है कि एक ऐसा प्रत्याशी हैं, जो आप लोगों की समस्याओं को दूर कर सकती हैं। इस दौरान सभी लोगों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।

Don't Miss

error: Content is protected !!