हरिद्वार /भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे के द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने की बड़ी खबर सामने आई है। आपको बताते चलें कि भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा है कि भीम आर्मी का जो कार्य था वह अब नहीं हो रहा है। भीम आर्मी शिक्षा पर कार्य कर रही थी जो अब नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भीम आर्मी अब रास्ता भटक चुकी है, साथ ही उन्होंने कहा कि दलित समाज की अपेक्षाएं भी खत्म होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि अब सिर्फ गुटबाजी हो रही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी तंज करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी को खत्म करने की बात और संगठन को खत्म करने की बात कहीं जाना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि पार्टी तो प्रमोट हो रही है लेकिन संगठन खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम समाज सेवा के लिए जुड़े थे लेकिन अब पार्टी रास्ता भटक चुकी है, इसलिए हम अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

error: Content is protected !!