देहरादून ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन पहुचकर  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफा स्वीकार किया और उनसे नई सरकार के गठन  होने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए कहा।मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले पुष्कर सिंह धामी सचिवालय पहुंचे।  जहां उन्होंने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ बैठक की इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने शासन के तमाम आला अधिकारियों से भी मुलाकात की मीडिया से बात करते हुए पुष्कर धामी ने कहा कि भाजपा आलाकमान और प्रधानमंत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी थी उसको उन्होंने पूरी मेहनत और लगन के साथ पालन करने की कोशिश की।  प्रदेश की जनता ने मिथक तोड़ते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का मौका दिया है इसके लिए वह सभी के आभारी हैं।

Don't Miss

error: Content is protected !!