हरिद्वार 26 भेल विधानसभा सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह एआईसीसी कोऑर्डिनेटर अशोक सिंह ने ली बूथ कमेटियों की बैठक कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह के विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों की मीटिंग में टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर सुभाष नगर के बूथ अध्यक्ष उपाध्यक्ष सोशल मीडिया प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।  दीपिका ने कहा हमें अपने बूथ पर शत प्रतिशत मतदान को कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। यह हमारी जिम्मेदारी है प्रत्येक मतदाता पोलिंग सेंटर तक पहुंचे और 10 मार्च को जब कांग्रेस सरकार प्रदेश में स्थापित हो तो प्रत्येक व्यक्ति यह गर्व से कह सकें की भेल रानीपुर  राजबीर सिंह का हाथ मजबूत करके हमने प्रदेश में कांग्रेस सरकार को स्थापित करने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया है।
इस अवसर पर कैलाश प्रधान, सत्यपाल शास्त्री ,नरेश शर्मा, अजय शर्मा ,अजय धीमान, मनोज यादव, रविंद्र, अरविंद, दिग्विजय यादव ,करण सिंह ,राकेश, बलविंदर ,देवेंद्र सिंह , निर्मल, संजय इत्यादि शामिल रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!