हरिद्वार आज दिनांक 6 फरवरी दिन रविवार को दिनों दिन कांग्रेस पार्टी के बढ़ते जनाधार में जहां एक और स्थानीय है जनता अब कांग्रेस के समर्थन में है, वहीं भाजपा की रीति और नीति से त्रस्त होकर कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस में सम्मिलित हो रहे हैं। उसी कड़ी में आज रानीपुर विधानसभा के क्षेत्र ज्वालापुर में भाजपा के 4 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति और नीति से त्रस्त होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में आशु जिंदल, शिवम खेवड़िया, विनीत खेवड़िया व सुशील जिंदल आदि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में सम्मिलित हुए। आपको बता दें कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर में विधानसभा 2022 के लिए किए जा रहे डोर टू डोर जन प्रचार के दौरान रानीपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की हैं, जिनका कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत सम्मान किया गया।

इसी दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान के द्वारा कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2022 मैं कांग्रेस पार्टी के लिए जन प्रचार को लेकर चारों कार्यकर्ताओं को प्रेरित भी किया। कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान के द्वारा चार धाम चार काम के लक्ष्य से अवगत कराते हुए डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों से कांग्रेस के समर्थन में वोट करने की अपील की, साथ ही उन्हें यह भी अवगत कराया कि जिस तेजी से आज महंगाई बढ़ रही है, युवा बेरोजगार हैं ,और क्षेत्र में विकास की स्थिति बद से बदतर हो चली है, इन सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए जनता को कांग्रेस पार्टी का साथ देना होगा।

जनता का साथ अगर कांग्रेस पार्टी के साथ होगा तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। रोजगार के नए विकल्प सामने आएंगे, महंगाई पर अंकुश लग सकेगा। इन सभी विषयों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान ने क्षेत्र की जनता से वोट मांगे। कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान आज डोर टू डोर कन्विंसिंग के दौरान लेबर कॉलोनी भेल, श्री राम एनक्लेव, वैष्णवी एनक्लेव एवं जगजीतपुर में जनता के बीच पहुंचे।

Don't Miss

error: Content is protected !!