हरिद्वार / 26 भेल रानीपुर कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह का प्रचार अभियानतेज गति से हुआ किया जा रहा है। सह प्रभारी दीपिका पांडे एआईसीसी ऑर्डिनेटर अशोक सिंह भी शामिल है। क्षेत्र की जनता द्वारा मिल रहे अभूतपूर्व समर्थन से उत्साहित होकर दीपिका पांडे ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही जनता के हित में जो कार्य किये जाने हें जिनके आभाव में जनता भाजपा के कार्यकाल में त्रस्त हो चुकी हें को गति देकर जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिया जायेगा जिससे जनता की तकलीफे कम हो सके उन्होंने कहा की भाजपा की विकास डबल इंजन की सरकार सिर्फ कागजों और विज्ञापन में दौड़ रही है। जमीनी स्तर पर वास्तविकता में आम जनता को महगाई, बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर चौहान ने कहा कि स्थानीय विधायक ने 10 साल में क्षेत्र में मूलभूत सुविधा का कोई भी विकास कार्य नहीं किया और जहां भी हम प्रचारके लिए जा रहे हैं। वहां पर लोगों में भाजपा के 10 साल से विधायक के प्रति आक्रोश उत्पन्न है। उन्होंने कहा की आज जनता झूठे वादों से त्रस्त होकर बदलाव के मुंड में हें और कोंग्रेस पार्टी के समर्थन में वोट करने को तेयार है।