हरिद्वार /थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार जनपद में साल 2022 की नशे के विरुद्ध सबसे बड़ी कार्यवाही की गई हें। आपको बतादे की पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार  के आदेशानुसार नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत  पुलिस अधीक्षक नगर  व अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदया के निकट पर्यवेक्षण में थाना श्यामपुर क्षेत्र में सदिंग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 23.01.2022 को चंडीघाट पुल के पास से समय करीब 2.30am बजे 02 अभियुक्त साजिद पुत्र इरफान निवासी चकसानागर नेहरू कॉलोनी देहरादून मूल ग्राम उरैना थाना बजीरगंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश2- बबलू बेग पुत्र बाबू बेग निवासी चकसनागर नेहरु कॉलोनी मूल ग्राम मजनूपुर थाना भगोरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश को मय वाहन संख्याUK07TB1015 कार के साथ पकडा गया जिनके कब्जे से कुल 65 ग्राम स्मैक जिसकी बाजार में कीमत 6,50000 बताई जा रही हें के साथ  एक नाजायज़ चाकू बरामद हुआ।

अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह यह अवैध स्मेक बरेली से लेकर आ रहे हैं जिसको देहरादून में फुटकर में बेचते हैं अभियुक्तगणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।उक्त मामले में अभियुक्तों पकड़ने वाली टीम में 1- थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान 2- उ0 नि0 नवीन पुरोहित 3- उ0 नि0 वीरेंद्र नेगी 4 का0 तेजेन्द्र 5- का0 मनोज 6-का0 विकास 7- म0का0 दीपा अधि शामिल रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!