हरिद्वार /कोतवाली ज्वालापुर में कोर्ट के आदेश के बाद कई संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया हें प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर क्षेत्र की एक मूकबधिर महिला ने ससुराल पक्ष पर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने कोर्ट के आदेश पर इस संबंध में ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रभावी धाराओं में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित की माँ  ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी जन्म से दिव्यांग है।साथ ही यह भी  बताया कि पथरी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला रिश्तेदार युवक अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। इसी दौरान उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वर्ष 2018 में जब उसकी बेटी गर्भवती हो गई तब आरोपी ने माफी मांगते उसकी बेटी से निकाह कर लिया।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालजन दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को तंग करने लग गए। आरोप है कि सास-ससुर ने उसकी बेटी को जिस्मफरोशी के धंधे में उतारना चाहा, लेकिन विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि इस दौरान दामाद ने तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक देने की भी बात कही। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया क‌ि पति, सास, ससुर के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Don't Miss

error: Content is protected !!