हरिद्वार /रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार के द्वारा जनपद हरिद्वार के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चुनाव के मध्य नजर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें सभी अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया। चुनाव के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से बचाओ और चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कैसे कराया जाए। गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की घोषणा के बाद नामांकन की प्रक्रिया और उसके तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन प्रजातंत्र का एक महापर्व माना जाता है, जिसको निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए तैयारियों को लेकर आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया है, साथ ही दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 नए वेरिएंट को लेकर भी सतर्कता बरतने और इसके संक्रमण से बचाव को लेकर सुरक्षा के इंतजाम पर भी विचार विमर्श किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की जानी है।
