हरिद्वार/ थाना बहादराबाद क्षेत्र में मोबाईल फोन छीन कर  फरार हुए 3अभियूक्तो को थाना बहादराबाद पुलिस ने  गिरफ्तार किया हें। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24-12-21 को भारती पुत्री बाबूराम निवासी शान्तरशाह के द्वारा लिखित तहरीर देकर अज्ञात अभियुक्त द्वारा  मोबाईल फोन छीन कर फरार होने की सुचना दी गई थी।  जिसपर कार्येवाही करते हुए थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 484/21 धारा 356, 379 भादवि पंजीकृत किया गया था।

उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट प्रयवेक्षण में अभियुक्तो की धर पकड हेतु मुखबिर की सुचना पर  पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त 1- सचिन पुत्र शरण सिंह निवासी ग्राम बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार, 2- शुभम पुत्र जजपाल निवासी ग्राम बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार 3- सोनू पुत्र लिज्जाराम निवासी ग्राम बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

पकडे गए अभियुक्त गणो के कब्जे से छीने गए दो मो0फोन व् फोन छिनने में प्रयूक्त की गई मोटरसाइकल बरामद की गई तथा अभियुक्त सचिन के कब्जे से एक चाकू नाजायज बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0 04/22 धारा 4/25ए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।

Don't Miss

error: Content is protected !!