खबर हरिद्वार से है जहां आज दिनांक 18 दिसंबर दिन शनिवार को धर्मनगरी हरिद्वार मैं हर की पौड़ी क्षेत्र में सफाई व्यवस्थाओं को लेकर महंत शुभम गिरी ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि, पवित्र धार्मिक स्थल हर की पौड़ी में रोजाना खुले स्थान पर कूड़ा फेंका जा रहा है। जिससे धर्म नगरी की मर्यादा और मां गंगा की आस्था दोनों ही धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर निगम और कूड़ा निस्तारण करने वाली कंपनी को व्यवस्था बनानी चाहिए। जिससे कि इस कूड़े का निस्तारण एक निर्धारित स्थान पर किया जा सके। सपा प्रदेश कार्यकारिणी उत्तराखंड सदस्य महंत शुभम गिरी ने कहा कि मेरे द्वारा इस कूड़े के संबंध में विधायक, मेयर, पार्षद व अन्य अधिकारियों से भी कई बार वार्ता की गई, लेकिन इस कूड़े का निस्तारण नहीं हुआ।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया और इसके लिए व्यवस्था नहीं बनाई गई तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे और धरने पर बैठ जाएंगे । धर्म और आस्था पर हो रहे इस आघात को वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि देश दुनिया से मां गंगा में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालु हर की पौड़ी पर पहुंचते हैं। हर की पौड़ी का यह नजारा देखकर एक गलत संदेश देश दुनिया में जाएगा, जिसके लिए शासन प्रशासन को नगर निगम को इन विषयों को लेकर गहन चिंतन और विचार विमर्श करना चाहिए, ओर इन समस्याओं का निस्तारण करना चाहिए। जिससे मां गंगा आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ वातावरण मिल सके और मां गंगा के आस्था धूमिल होने से बचाई जा सके।

Don't Miss

error: Content is protected !!