खबर रोशनाबाद हरिद्वार से है जहां आज दिनांक 17 दिसंबर दिन शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र में लेबर रूम का जिला अधिकारी विनय शंकर पांडे ने शुभारम्भ किया। आपको बताते चलें कि पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र में अभी तक लेबर रूम की व्यवस्था नहीं थी। पिछले काफी समय से लेबर रूम के ना होने से कई तरह की समस्याओं से स्वास्थ्य कर्मियों को भी जूझना पड़ रहा था। लेकिन आज से पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र रोशनाबाद में लेबर रूम को शुरू कर दिया गया है। जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी कुमार खगेंद्र और सीडीओ सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!