सिडकुल स्थित सत्यम ऑटो कंपनी की पार्किंग में गुस्सा गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद खबर सिडकुल हरिद्वार से है। जहां आज दिनांक 17 दिसंबर दिन शुक्रवार को औद्योगिक नगरी सिडकुल हरिद्वार की सत्य ऑटो कंपनी की पार्किंग में गुलदार की दस्तक का एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात गुलदार के द्वारा सत्यम ऑटो कंपनी की पार्किंग में दस्तक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसको देखकर कर्मचारियों में काफी भय व्याप्त है। सिक्योरिटी के द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन गुलदार की सूचना दी गई। जिसके चलते फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। आपको बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व और वन प्रभाग से सिडकुल हरिद्वार सटा होने के कारण यहां जंगली जानवरों की दस्तक व चहल कदमी समय-समय पर दिखाई देती रहती है ।अभी कुछ दिन पहले ही पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में भी एक हाथी के द्वारा उत्पात मचाया गया था। आज एक बार फिर से गुलदार की दस्तक ने कर्मचारियों में भय उत्पन्न कर दिया है। वन विभाग को सूचना देकर गुलदार की रोकथाम करने के उपाय करने के लिए वन विभाग को कहा गया है। क्योंकि हजारों कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्य करने वाली सत्य ओटो कंपनी मैं गुलदार की उपस्थिति से कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।

 

Don't Miss

error: Content is protected !!