हरिद्वार/ समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि आज उत्तराखंड राज्य में अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य करने वाले भाजपा के एक मजबूत स्तंभ कहे जाने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन से जहां भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है, वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के आकस्मिक निधन से प्रदेश भर में उनसे जुड़े लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से दिली लगाओ होने के कारण आज उनके आकस्मिक निधन से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मोक्ष प्राप्ति की कामना की, और परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस और धैर्य बनाएं रखने के लिए कहा।
महंत शुभम गिरी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के निधन पर किया शोक व्यक्त
ByBKK News
Dec 13, 2021 360 views Uttarakhand News, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का निधन, राजनीतिक
