हरिद्वार /कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र धीरवाली मैं नवविवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। मिली जानकारी के अनुसार धीरवाली ज्वालापुर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना स्थानीय नागरिकों के द्वारा ज्वालापुर कोतवाली को दी गई। जिसके चलते ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में भिजवाया। ज्वालापुर कोतवाली एसएसआई नितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि धीरवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है ।उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के मतभेद का बताया जा रहा है। साथ ही यह भी जानकारी मिली कि 6 माह पहले ही दोनों का विवाह हुआ था। विवाहिता के द्वारा ससुराल में फांसी लगाने की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है शुरुआती जांच में पति-पत्नी के अनबन का मामला सामने आ रहा है ।शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है ।रिपोर्ट आने के बाद जो तथ्य सामने निकल कर के आएंगे उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही करने की बात पुलिस के द्वारा कही जा रही है।

Don't Miss

error: Content is protected !!