हरिद्वार /ज्वालापुर क्षेत्र के सरदार एनक्लेव सीतापुर में एक विवाहिता ने घर के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदार एनक्लेव सीतापुर ज्वालापुर में एक महिला के द्वारा पंखे से लटक कर आत्महत्या करने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची है ओर शव को नीचे उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया गया है।

आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि महिला डिप्रेशन की शिकार थी जिस कारण संभावनाएं व्यक्त की जा रही है कि महिला ने आत्महत्या कर ली हो। लेकिन हकीकत क्या है यह तो अभी जांच का विषय है। जांच के उपरांत ही सही कारणों का पता चल पाएगा।

Don't Miss

error: Content is protected !!