रुड़की में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता ने रक्षाबंधन के पर्व पर आशा कार्यकत्रियों,एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से राखी बंधवा कर उन्हें सम्मानित किया।
आपको बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व समाजसेवी सचिन गुप्ता ने रक्षाबंधन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके अंतर्गत उन्होंने कोविडकाल के दौरान सेवा देने वाली आशा कार्यकत्रियों, एएनएम व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ उन्होंने उन सभी बहनों से राखी बंधवा कर रक्षा का भी संकल्प लिया है। इस मौके पर समाजसेवी सचिन गुप्ता ने कहा कि आज के दिन उन्होंने उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया है जिन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए कोविडकाल के दौरान आमजन की सेवा की है। साथ ही साथ आशा कार्यकत्रियों एएनएम व आंगनबाड़ियों ने लगातार अपनी सेवाएं दी हैं इसीलिए उनका सम्मान करना हमारा फर्ज बनता है और रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने इन सभी बहनों से रक्षासूत्र बंधवा कर इनकी रक्षा का संकल्प लिया है साथ ही उपहार देकर उन्हें सम्मानित भी किया है। इस मौके पर आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि उनके लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है। आज तक किसी भी राजनेता या सामाजिक कार्यकर्ता ने पिछले दो साल में उनका सम्मान नहीं किया है जबकि उन्होंने कोविड के दौरान लगातार अपनी सेवाएं दी हैं। आज जो सम्मान उन्हें मिला है उसके लिए उन्होंने सचिन गुप्ता का आभार जताया है और कहा है कि इस सम्मान से हम सभी कार्यकत्रियों का उत्साह बढ़ा है।
सचिन गुप्ता से सम्मान पाकर कई आशा कार्यकर्ता भावुक हो गई जिन्होंने कहा की पहली बार किसी के द्वारा उन्हें इस तरीके से सम्मानित किया गया है ऐसा तो कड़ी मेहनत करने के बाद कभी स्वास्थ्य विभाग ने भी नहीं किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों के द्वारा किया गया कार्यक्रम में आशीष सैनी, पंकज सोनकर, रईस अहमद, सुखविंदर वाल्मीकि सार्थक छाबड़ा जैसे नेताओ ने भी राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया है। कार्यक्रम में सचिन गुप्ता की धर्मपत्नी पूजा गुप्ता भी मौजूद रही है। कार्यक्रम में शशि धीमान, शुनिला दास, रितु भटनागर, संगीता गुप्ता, शालू, बीना जैन, रीमा, सुधा जैन, नीलम, सुशीला, ममता, सुमन सैनी, अंजुम, नीलम चड्ढा, हिना बेगम, हीना, मनीष धीमान, काजल, उर्मिला, आना, गुलशन, शबनम, शशि, मीना गुप्ता, आदि सैकड़ो की संख्या में आशा कार्यकर्ता शामिल रही है।