रूडकी/ उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के बैनर तले उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन इंटक 214 प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार सैनी की अध्यक्षता में हाइडिल कॉलोनी रुड़की स्थित शिव मंदिर प्रांगण में इकट्ठा होकर सरकार की शुद्ध बुद्धि के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की तथा भगवान से प्रार्थना की भगवान सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करे ताकि सरकार को उपनल कर्मचारियों की चिंता हो और कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज 20 अगस्त से समस्त विद्युत संविदा कर्मचारी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए एकजुट हुए आगामी कार्यक्रम के लिए प्रतिबद्ध हुये। सभी कर्मचारियों एक आवाज में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के साथ कर्मचारियों की लड़ाई लड़ने का ले लिया। जिसमें समय-समय पर सरकार के खिलाफ आंदोलन किए जाएंगे । जिलाध्यक्ष राजीव कश्यप जिला महासचिव दिनेश धीमान जिला उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार कोषाध्यक्ष नरेश कुमार जिला सलाहकार सतेंद्र कुमार योगेश कुमार अर्जुन कटारिया विजय धीमान महेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!