देहरादून/ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंच गए हैं। जहाँ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनकर भव्य स्वागत किया गयाजिसके सम्बन्ध में मुख्येमंत्री धामी ने ट्विट के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष  का आभार व्यक्त किया हें जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सीधे हरिद्वार पहुचेंगे

यहां नड्डा पार्टी की चुनावी तैयारी का जायजा लेने के लिए आये हुए हें । दो दिन में छह बैठकों व दो कार्यक्रमों के दौरान वह न केवल प्रदेश भाजपा संगठन व सरकार की तैयारियों की समीक्षा करेंगे, बल्कि विभिन्न स्रोत से हासिल फीडबैक के आधार पर जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।

माना जा रहा है कि मंत्रियों और विधायकों की परफार्मेंस रिपोर्ट पर भी इन बैठकों में गहन मंथन किया जाना हेंजिसके चलते उत्तराखंड में अब विधानसभा चुनाव को केवल छह-सात महीने का ही वक्त शेष है। उत्तराखंड की चौथी विधानसभा का गठन 21 मार्च 2017 को हुआ था। यानी अगले वर्ष 21 मार्च से पहले पांचवीं विधानसभा अस्तित्व में आ जाएगी। इस लिहाज से देखें तो जनवरी-फरवरी में विधानसभा चुनाव संभावित हैं।

चुनाव के लिए काफी कम वक्त बचा है तो भाजपा ने अब अपनी पूरी ताकत झोक दी है। पिछले कुछ महीनों के दौरान सरकार में दो बार नेतृत्व परिवर्तन और संगठन में बदलाव पार्टी की चुनावी रणनीति का ही हिस्सा था।गत जून में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष प्रदेश भाजपा की चुनावी तैयारी का जायजा ले चुके हैं। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक तरह से चुनावी रणनीति पर मुहर लगाने के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं।

दरअसल, भाजपा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। अब यही प्रदर्शन उत्तराखंड भाजपा के लिए कसौटी बन गया है। यही वजह है कि पार्टी अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। 

Don't Miss

error: Content is protected !!