रोशनाबाद मुख्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ग्राम विकास मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद महाराज ने वर्चुअली माध्यम से उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधि महिलाओं के साथ सीधा संवाद किया। हरिद्वार जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े 10 महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने संवाद कार्यक्रम में उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी और अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। हरिद्वार के रोशनाबाद मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और सीडीओ सौरभ गहरवार समेत कई स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओ की समस्याओ के समाधान का भरोसा दिलाया और वर्चुअली मुख्यमंत्री से बात करके महिलाये भी उत्साही नजर आयी।