हरिद्वार /सीओ बुग्गावाला राकेश रावत द्वारा थाना बुग्गावाला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण करते हुए थाने में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मालखाना, कार्यालय, शस्त्र, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, भोजनालय, बैरकों आदि का निरीक्षण किया गया साथ ही आपदा उपकरणों को तैयारी हालातों में रखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया व थानों में हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही थाना परिसर की साफ सफाई के साथ साथ भोजनालय, बैरक आदि में नियमित रूप से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। रुक निरीक्षण के दौरान उन्होंने बुग्गावाला थानाअध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा व पुलिस कर्मियो की समस्याओ को हर सम्भव  निस्तारण का आश्वाशन दिया गया।

Don't Miss

error: Content is protected !!