नदीम /गाज़ियाबाद

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात चाकू से गोदकर आदिल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मोईन को गिरफ्तार किया हैं। आरोपित के जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित मोईन मृतक आदिल का दोस्त था। शुक्रवार देर रात दोनों साथ घूम रहे थे तभी किसी बात को लेकर दोनों का आपस में विवाद हो गया था। इसी विवाद में आरोपी ने आदिल को चाकू से गोद दिया। आदिल की मौके पर ही मौत हो गई थी।

error: Content is protected !!