एसएसपी हरिद्वार ने वंदना के रोशनाबाद स्थित निवास पर परिजनों से भेंट कर बधाई दी आपको बता दें कि रोशनाबाद में वंदना कटारिया की जीत पर एसएसपी हरिद्वार ने परिवार से भेंट वार्ता करते हुए वंदना कटारिया की मां शोरण देवी को फूल गुच्छ भेट कर मुँह मीठा कराते हुए बधाई दी आपको बता दें की टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली उत्तराखंड की वंदना कटारिया का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। हरिद्वार की वंदना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक के बाद एक तीन गोल कर टीम को जीत दिलाई। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका की टीम को 4-3 से हराया। और टोक्यो 2021 की महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा ।जहाँ वन्दना के इस प्रदर्शन से हरिद्वार के सभी खेल प्रेमी भी खुश नजर आ रहे हैं वही आज एसएसपी हरिद्वार ने भी वन्दना कटारिया के परिवार को उनके निवास रोशनाबाद में जाकर फूल गुच्छ भेट कर बधाई दी ।

Don't Miss

error: Content is protected !!