हरिद्वार /थाना बहादराबाद के क्षेत्र ग्राम मरगूबपुरमें हुए हत्या कांड का खुलासा थाना बहादराबाद में किया गया आपको बतादे की दिनांक 22 जुलाई को ग्राम मरगूबपुर (थाना बहादराबाद) व ग्राम बुड्ढाहेड़ी (थाना पथरी) के युवकों का हाई स्कूल मरगूब पुर के पास हुए झगड़े में गोली लगने से एक युवक शोएब पुत्र मुर्तजा निवासी मरगूबपुर थाना बहादराबाद की मृत्यु (हत्या) हो जाने के संबंध में थाना बहादराबाद द्वारा मुकदमा संख्या 284/ 21 धारा 302/147/148/149/34 आईपीसी पंजीकृत किया गया। उक्त घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कडे दिशा-निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के सफल पर्यवेक्षण में बहादराबाद पुलिस द्वारा आधुनिक इलैक्ट्रानिक तकनीकी रूप से जाँच करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 25 जुलाई को हत्या में शामिल अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र मोहम्मद हसन निवासी बुड्ढा हेड़ी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि पहले आपस में बहस, गाली गलौज फिर मार पिटाई होने लगी यह सब देख कर मेरे एक साथी अखलाक ने शोएब को गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है एवं हत्या में शामिल अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।

Don't Miss

error: Content is protected !!