रुड़की/मनव्वर क़ुरैशी।नारी सम्मान एवं गरीबो की सेवा हमेशा जारी रहेगी।क्षेत्र में हमारे ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य फील्ड वर्क कर जानकारी जुटाते है कि कहा पर भूखे गरीब लोग वास करते है।हम वही पहुंचकर उनको नारी उज्ज्वल जीवन ट्रस्ट की ओर से भोजन पहुंचाना व उनकी सम्भावित जरूरतों को पूरा कराना और उनकी पीढ़ी सुनकर हर स्तर पर उनकी मदद कराना ही हमारा लक्ष्य है। नारी उज्ज्वल जीवन ट्रस्ट की अध्यक्ष रक्षा वालिया ने बताया है कि नारी सम्मान एवं गरीबो की बेसहारा लोगो की सेवाभाव से सेवा करना हमारा लक्ष्य है और ये हमेशा जारी रहेगा।और हम न किसी पार्टी से ताल्लुक रखते है और न किसी राजनीति से हमारा सम्बन्ध है हम सिर्फ और सिर्फ सेवाभाव से सेवा करते है और एक पूण्य एवं आत्मा की शांति के भाव से कार्य कर रहे है। उक्त कार्य मे मुख्य भूमिका निभा रही है शबाना,पुष्पा,रानी,और अध्यक्ष रक्षा वालिया एवं पदाधिकारी एवं सदस्यगणनारी उज्ज्वल जीवन ट्रस्ट रुड़की।

Don't Miss

error: Content is protected !!