उत्तरकाशी यूके विवेक सिंह सजवाण

उत्तरकाशी,विश्व पर्यावरण दिवस पर स्व०लाखी राम सिंह सजवाण इन्टर कालेज डुन्डा में नेहरू युवा केंद्र उतरकाशी की तरफ से पेन्टिगं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें फस्ट क्लास से लेकर दस क्लास के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बच्चे के द्वारा पेंसिल कलर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर सुन्दर सन्देश दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी के बच्चों को निर्णायक मंडल के द्वारा पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में ग्राम प्रधान सुनीता नेगी, व्यापार मंडल महामंत्री कीर्ति निधि सजवाण, नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि नकुल भोटिया रहे। प्रथम पुरस्कार निकिता चौहान,  द्वितीय पुरस्कारअनुष्का भंण्डारी, तृतीय स्वाति नेगी रही। ग्राम प्रधान सुनीता नेगी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को पर्यावरण संरक्षण दिवस पर शपथ लेनी है कि हम प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई।
error: Content is protected !!