रोशनाबाद एसएसपी कार्यालय  में  क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला डॉ0 पूर्णिमा गर्ग को स्थानान्तरण पर विदाई दी गई पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित विदाई समारोह में एसएसपी हरिद्वार एवं अन्य पुलिस अधिकारी गण द्वारा क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला डॉ0 पूर्णिमा गर्ग को उनके जनपद हरिद्वार से पुलिस उपाधिक्षक एसटीएफ/ साईबर क्राइम,  कुमांऊ परिक्षेत्र स्थानान्तरण होने पर विदाई दी गई। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध,  क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी बहादराबाद,क्षेत्राधिकारी रुड़की, क्षेत्राधिकारी लक्सर तथा पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। उक्त विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

Don't Miss

error: Content is protected !!