ऋषिकेश, नेपाली फार्म टोल प्लाजा के विरोध में सर्वदलीय बैठक का आयोजन सत्यनारायण मंदिर में किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि टोल प्लाजा के विरोध में प्रधान संगठन के चल रहे धरने पर जिम्मेदार अधिकारियों व सरकार के खिलाफ बोलने पर कुछ लोग आपत्ति व्यक्त कर रहे हैं। जिसके लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि हमें अलग से समिति ना बनाकर वहीं पर प्रधान संगठन के साथ बैठकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि यह संदेश नहीं जाए कि हमारे बीच कोई मतभेद है। इसलिए हमें इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ना होगा। बैठक के संयोजक पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल ने कहा कि प्रधान संगठन से जुड़े कुछ लोग सत्ता के खिलाफ बोलने से वक्ताओं को रोकने का काम कर रहे हैं इसलिए इस टोल प्लाजा को रोकने के लिए संयुक्त संघर्ष समिति गठन करना जरूरी है। बैठक के बाद सभी लोगों ने धरना स्थल पर जाकर टोल प्लाजा के विरोध चल रहे धरने को समर्थन दिया।

Don't Miss

error: Content is protected !!