सहारनपुर/मनव्वर क़ुरैशी।जल जंगल जमीन के प्रेरता और जल बचाओ जीवन बचाओ के लिए संघर्ष करने वाले युवा मोहम्मद फैसल एडवोकेट को उत्तम प्रदेश निर्माण संघठन का यूथ विंग जिला अध्यक्ष सहारनपुर नियुक्त किया गया है गौरतलब है कि मोहम्मद फैसल एडवोकेट जल जंगल जमीन के लिए लंबे समय से संघर्षरत रहे है वो मौजूदा सरकारों की जल नीति से बिल्कुल खुश नहीं है उनका मानना है जल प्रदूषण पर सरकार स्पष्ट और कड़ी नीति बनाए अन्यथा आने वाले समय में किसान बर्बाद हो जाएगा। नियुक्ति पत्र में उनसे प्रदेश अध्यक्ष डा० सतेन्द्र जी एवम् प्रदेश  अध्यक्ष यूथविंग राव मुहीब खाँ ने आशा जताई है वो सहारनपुर में “उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन” के बैनर तले अलग प्रदेश की लडाई को नई धार देंगे और प्रत्येक विधानसभा में उत्तम प्रदेश आंदोलन के लिए बिगुल चलाएंगे।
दिल्ली से लौटे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद फैसल एडवोकेट ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी “मुन्ना गौड पश्चिमांचली” को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो नेतृत्व के निर्देश पर संघठन को आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी जो पार्टियां उत्तम प्रदेश को अपने एजेंडे में नहीं रखेगी उनका पुरजोर तरीके से विरोध होगा। कोराना समाप्ति के पश्चात जनपद के सभी गांव में जागरूकता अभियान एवम् पद यात्रा प्रारंभ की जाएगी। सहारनपुर देहात सीट सीमांत राज्यों मिली हुई है वहा पर सीमांत राज्य उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार मे लोगो से बात की जाएगी क्योंकि उत्तराखंड के हरिद्वार क्षेत्र का शोषण हो रहा है एवम् विकास आज भी कोसो दूर है दूसरी बात उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद की भौगोलिक परिस्थितयां उत्तर प्रदेश से मिलती है एवम् सांस्कृतिक और सैद्धांतिक रूप से उत्तर प्रदेश से मिलता है आज भी हरिद्वार तक गंग नहर एवं अन्य काफी संपत्तियां उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है राज्य सरकारें हजारों बीघा जमीन उद्योगपतियों के उद्योगों के लिए अधिग्रहित कर चुकी है ऐसे में उक्त जनपदों का खेती का आधे से ज्यादा भाग खत्म हो चुका है जिससे कुछ समय बाद गेहूं चावल गन्ना सीमित होता जा रहा है सहारनपुर देहात सीट पर व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में उपाध्यक्ष महासचिव और सहारनपुर के  महानगर अध्यक्ष एवम् देवबंद नगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। विधानसभा की कमेटी बाद में घोषित की जाएगी। मोहम्मद फैसल नेता जी  को बधाई संदेश में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुन्ना गौड़ ने कहा। मुहम्मद फैसल जमीन से जुड़े व्यक्ति है जो लंबे समय से शिक्षा और आम जनता से जुड़े हुए हैं एवम् किसानों के प्रति इनकी आत्मियता प्रेरणास्रोत रही है जल जगल जमीन के लिए लंबे समय से संघर्षरत मोहम्मद फैसल की नियुक्ति से सहारनपुर जनपद में संघठन को एक नई धार मिलेगी और जल्द ही अलग प्रदेश उत्तम प्रदेश या पश्चिमांचल की स्थापना होगी।।
error: Content is protected !!