हरिद्वार 18 मई,पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने जनता की और से अपनी दो सूत्रीय मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से ईमेल द्वारा राज्य सरकार से करोना कर्फ्यू के दौरान निजी किराना, परचून, राशन सामग्री की दुकानें कर्फ्यू के दौरान समय सीमा प्रातः 7:00 बजे से 10:00 के बीच प्रतिदिन आम जनता के लिए खोले जाने की मांग के साथ पुनः उत्तराखंड की सभी मंडी समितियों द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से फ्रूट, सब्जी, दाल, चावल इत्यादि कृषक उपज को आम जनता तक मंडी प्रशासन की अगुवाई में सस्ते दरों पर सरकार की और से उपलब्ध कराए जाने की मांग को दोहराया।

इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा लगातार सरकार की और से कोरोना कर्फ्यू को कोरोना संक्रमण रोके जाने के लिए बढ़ाया जा रहा है, लेकिन निजी तौर पर संचालित होने वाली किराना, जनरल स्टोर, परचून की दुकानों को प्रतिबंधित किया जाना से गरीब वर्ग में जीवन व्यतीत करने वाले आम नागरिकों को रोजमर्रा की राशन सामग्री समय पर ना मिलने के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जोकि न्याय पूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा आवश्यक सेवाओं में किराना परचून की दुकानें है, जोकि पूर्व वर्ष 2020 में संपूर्ण लॉकडाउन अवधि के दौरान विशेष छूट के साथ खोली जाती रही, सरकार को विषय की गंभीरता को देखते हुए किराना, परचून की दुकानों को खोले जाने की छूट दिए जाने की नितांत आवश्यकता है। संजय चोपड़ा ने यह भी कहा राज्य सरकार के निर्देशन में मंडी समितियों द्वारा आम उपभोक्ताओं के लिए मात्र रेट लिस्ट निर्धारित करने से काम नहीं चलेगा, मंडी समितियों द्वारा पूर्व की भांति शहरी क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में मंडी प्रशासन अपने संसाधनों से आम जनता को फ्रूट, सब्जी, दाल, चावल इत्यादि कृषक उपज को आम जनता तक उपलब्ध कराने के लिए उचित प्रबंधन किया जाना न्यायसंगत होगा।

Don't Miss

error: Content is protected !!