उत्तराखंड की तीरथ सरकार 10 मई को कोरोना की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लेगी। यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को दी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण उत्तराखंड के गांवों तक पहुंच गया है। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद संक्रमण का स्तर कम होने के बजाय और बढ़ रहा है। इससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रसार को रोकने के लिए सरकार 10 मई तक एक अहम फैसला लेगी। माना जा रहा है कि या तो सरकार लाॅकडाउन का फैसला लेगी या फिर व्यवस्थाओं को सेना के हवाले किया जाएगा।

बता दें कि राज्य सरकार ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले समेत आठ नगर निगमों के संपूर्ण क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू बढ़ाया था। आगामी 10 मई को ये खत्म हो रहा है। कोविड संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूर्ण तालाबंदी की बजाय मिनी लॉकडाउन पर भरोसा जताया था। मंत्रियों से बातचीत के बाद सरकार ने संपूर्ण देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोविड कर्फ्यू का फैसला किया था। जरूरी चीजों की दुकानें भी सिर्फ दोपहर 12 बजे तक ही खुल रहीं हैं और राशन की दुकानें एक दिन छोड़कर रहीं हैं। फिलहाल चार दिन तक इस कोविड कर्फ्यू को लागू करने का फैसला किया गया है।

Don't Miss

error: Content is protected !!