रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर के गेस्ट हाउस में एक बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनता की समस्याओं को उनके द्वार पर ही सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था शिविर के औपचारिक शुभारंभ से पूर्व अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम, सदस्य नफीस अहमद, सचिव जगदीश सिंह रावत, और हज कमेटी के पूर्व सदस्य अकरम अली,शमा परवीन,दानिश गौड़,राव जमीर अहमद,अजहर प्रधान,रहीस अल्वी सहित अन्य अधिकारियों ने हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक की दरगाह पर अकीदत के फूल और चादर पेश की। इस दौरान देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ भी मांगी गई।हालांकि
बहु उद्देशीय शिविर में
जनसुनवाई के दौरान 50 से अधिक मामले दर्ज किए गए जिनमें नए कार्ड बनवाने और त्रुटियों को सुधारने संबंधी शिकायतें
दरगाह क्षेत्र में साफ-सफाई की लचर व्यवस्था और जलभराव की समस्या समेत शिक्षित और बेरोजगार महिलाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की मांग की गई आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने
शिविर को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्याओं के समाधान हेतु कटिबद्ध है गांव-गांव जाकर बहुद्देशीय शिविर लगाना इसी सोच का हिस्सा है पिरान कलियर में समस्याओं का अंबार है, लेकिन आयोग और सरकार इन्हें चरणबद्ध तरीके से हल करने के लिए पूरी तरह गंभीर हैं।”
उन्होंने कहा कि यहाँ के लंगर खाने में महिलाओं को भी ज़िम्मेदारी देनी चाहिए लंगर खाना महिलाये और बेहतर तरीके से चला सकती है जिसमें महिलाओं की भागदारी होना बेहद आवश्यक है।
आयोग के सदस्य नफीस अहमद ने कहा कि आज के शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वरोजगार से संबंधित विषयों को प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयोग इन समस्याओं को शासन स्तर तक ले जाएगा ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से और भी आत्मनिर्भर बनाया जा सके।इस अवसर पर इप्शिता रावत अल्पसंख्यक विभाग हरिद्वार,मदन सिंह रावत खाद्य पूर्ति विभाग रुड़की,नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर खां,जिला उपाध्यक्ष अजहर प्रधान,अकरम साबरी,अनीस अहमद टांडा,अफजाल,सभासद नाजिम त्यागी,सभासद राशिद रहीस,सभासद भाई राशिद अली,अकाउंटेंट सद्दाम,इंतखाब आलम,राव सिकंदर आदि उपस्थित रहे।
