रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से जनता को राहत दिलाने के लिए वार्ड नंबर 5 के सभासद राशिद रहीस ने नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान को एक पत्र देकर अवगत कराते हुए नगर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए जिससे आकस्मिक बीमारियों का खतरा बना हुआ है उसी से जनता को निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द क्षेत्र में दवाई छिड़कवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। बढ़ते मच्छरों के कारण क्षेत्र में मच्छरों से होने वाली बीमारिया जैसे डेंगू,मलेरिया आदि का खतरा बना हुआ है। उसी लेकर सभासद राशिद रहीस ने नगर पंचायत ई.ओ.को संबंधित कर्मचारियों निर्देशित करने और साफ सफाई और दवाई छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा उसी को लेकर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने सफाई कर्मचारियों को क्षेत्र में साफ सफाई और दवाई छिड़काव के लिए दिशा निर्देश दिए।
