रिपोर्ट : गुलज़ार अहमद
मंगलौर।मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीरपुरा में चार भाइयों के बीच 22 फीट चौड़े रास्ते को लेकर पुराना विवाद अब गंभीर संघर्ष में बदल गया है। जानकारी के अनुसार, एक तरफ अफजाल, इकराम और इखलाक तीन भाई हैं, जबकि चौथे भाई इकबाल है जो इन तीनों भाइयों को परेशान कर रहा है। आरोप है कि पहले 22 फीट के रास्ते में से इकबाल के परिवार द्वारा 7 फिट रास्ते अवैध कब्जा कर दीवार बनाकर सिर्फ 15 फीट रास्ता छोड़ा था और करीब 7 फीट हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया। बाद में जब अफजाल का बच्चा बीमार था उसने जॉलीग्रांट अस्पताल में उसे भर्ती कराया था जब यहां तक इकबाल का मन नहीं भरा और पुलिस द्वारा उक्त मामले में हुए झगड़े का मुकदमा भी दर्ज कर रखा है उसके दौरान इकबाल ने रास्ते में 2 फीट और बढ़ाकर जल संस्थान के कनेक्शन को भी अपने अवैध निर्माण के अंदर ले लिया जिससे विवाद और गहरा गया। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायत भी की गई थी, जिसके चलते इकबाल और उसका परिवार रंजिश रखता है।विवाद बढ़ने पर पुलिस ने पहले दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 151 में चालान किया था, लेकिन इसके बावजूद तनाव कम नहीं हुआ। 17 तारीख की शाम को फिर झगड़ा हुआ और 18 तारीख को मामला हिंसक हो गया, अब आरोप है कि इकबाल की पत्नी, दोनों बेटे और बेटी ने मिलकर पथराव किया। इसके बाद इकबाल के बेटों ने अफजाल के घर में घुसकर हमला किया,जिसमें अफजाल घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि जब अफजाल अपने बीमार बच्चों को जॉलीग्रांट अस्पताल लेकर गया हुआ था, उसी दौरान आरोप है कि इकबाल के दोनों बेटे, पत्नी और दोनों बेटियों ने मिलकर यह निर्माण कराया,जिससे एक बार फिर गांव में तनाव बढ़ गया है। देखना ये है कि जिस समाज से ये लोग आते है उस समाज की महिलाए ही आगे आकर झगड़े में गाली गलौच पत्थर बाजी करती विडियो में दिख रही है और रास्ते पर जल संस्थान के कनेक्शन और निकासी नाली पर भी अवैध निर्माण करती महिलाएं ही वीडियो में दिख रही है ग्रामवासियों का कहना है कि जिस समाज का ये मामला है इस समाज की महिलाए अगर ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त है तो ये बड़े शर्म का विषय है ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो यह विवाद किसी बड़ी घटना का रूप ले सकता है।
