रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।कलियर शरीफ में हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह के खास खिदमतदार रहे। फिदा -ए – औलिया आशिक- ए – मखदूम साबिर पाक हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी रहमतुल्लाह अलैह का तीन रोजा 16 वा सालाना उर्स 03,04,05 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा।जिसमें हर साल उर्स में हरियाणा, पंजाब,उत्तर प्रदेश दिल्ली,महाराष्ट्र,राजस्थान सहित देश के कोने से आपके मुरीदेन और आपके चाहने वाले व स्थानीय अकीदतमंद बड़ी संख्या में कलियर शरीफ पहुंचकर शिरकत करते है और नूरानी फैज हासिल करते है।
*उर्स की जेरे निगरानी* : ख्वाजा हाफिज सय्यद मेराज हुसैन साबरी सज्जादा नशीन दरगाह ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क पानीपती चेयरमैन अंजुमन ग़ुलामान – ए- चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी दरगाह शाह विलायत पानीपत मो०8168935516
*उर्स की जेरे इंतजाम*: अंजुमन ग़ुलामान -ए- चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी (रजि०)दरगाह शाह विलायत साहब सनौली रोड पानीपत (हरियाणा) करेंगे।और स्थानीय युवा भी उर्स में आने वाले मेहमानों की ख़िदमात को अंजाम देते है जो ख्वाजा हाफिज सय्यद मेराज हुसैन साबरी से अक़ीदा व मोहब्बत रखते है। तीनो दिन दोनों समय लंगर – ए आम का संचालन किया जाएगा।
