रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद
पिरान कलियर।नगर पंचायत पिरान कलियर अपनी बदहाली पर बेबस नजर आ रहा है क्योंकि जनता का कहना है कि हमने ये नहीं सोचा था कि जो आदमी वर्षों से गरीबों का राशन खा रहा हो वे और क्या छोड़ेगा दूसरे ये मिशाल यहां सटीक बैठती है कि अनपढ़ राजा बेहाल प्रजा इसी कारण नगर पंचायत पिरान कलियर की कमान बाहरी घुसपैठियों के हाथों में है और इनके सहयोगी नगर पंचायत ई ओ और मुख्य लेखाकार की सांठ गांठ से नगर पंचायत में इस समय भ्रष्टाचारी अपनी चरम सीमा पर है जिसका उदाहरण साफ दिखाई दे रहा है हमारे द्वारा एक पत्र दिनांक 20 सितंबर 2025 को नगर पंचायत ई ओ को देकर नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचारी के चलते घटिया सामग्री वे मानक के विपरीत और इस्टीमेट के 50% भी लागत नहीं लगाई गई है जो पत्र के माध्यम से मांग की गई थी कि जो भी कार्य कराए है उनकी पहले निष्पक्ष जांच हो फिर इनका पैमिट करा जाए लेकिन नगर पंचायत ई ओ द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया गया और कराए गए कार्यों की बिना जांच कराए ही पैमिट कर दिए गए है क्योंकि ई ओ और मुख्य लेखाकार की इसमें मिलीभगत है जो जांच का विषय है अब उक्त मामले में नगर पंचायत ई ओ को दिए पत्र को लेकर और जांच की मांग को लेकर जिला प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधि अध्यक्ष राकेश वालिया एवं संरक्षक श्री महंत रविंदरपुरी जी महाराज अध्यक्ष अखिल अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उक्त मामले की जांच कराकर और नगर पंचायत में हो रही भ्रष्टाचारी पर कार्यवाई की मांग की जाएगी। वहीं सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी व प्रदेश सचिव एवं पीरपुरा प्रधान मोहम्मद इंतजार के नेतृत्व में सुराज सेवादल का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित से मिलकर नगर पंचायत में हो रही भ्रष्टाचारी को लेकर एक ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग कर कार्यवाई की मांग करेगा। इतनी भ्रष्टाचारी के चलते नगर पंचायत के विपक्ष खामोश है उसे डर सता रहा है कि कही कुछ बोलने पर (एपस्टिन फाइल उदाहरण) की तरह तेरी भी भ्रष्टाचारी की फाइलें न खुल जाए वो मौन है।वहीं नगर पंचायत बोर्ड के कुछ सभासद गणों ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर बताया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष और उसके सहयोगी नगर पंचायत में भ्रष्टाचारी करने और अपनी मन मर्जी पर उतारू है जिससे जनता में हमारी छवि धूमिल हो रही है क्योंकि हमारी वार्ड की जनता ने हम पर जो विश्वास करके हमें जीताकर भेजा है लेकिन हम इन नगर पंचायत में बैठे भ्रष्ट लोगों की वजह से जनता से किए वादों को पूरा नहीं कर पा रहे है। ये जनता भी देख रही है कि सभासद गण नगर पंचायत के विकास के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है और दिन रात इसी कोशिश में लगे है और अपने अपने वार्डो में अपनी कोशिशों से आए दिन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और जरूरी डेकोमेंट बनवाने और सरकारी योजनाओं आदि के कैम्प लगवाकर जनता को लाभान्वित कर रहे है।लेकिन ये नगर पंचायत अध्यक्ष और इनके सहयोगियों की मनमर्जी के चलते बेबस नजर आ रहे है इसी कारण सभासद गण इनके खिलाफ लामबंद होना शुरू हो गए है नगर पंचायत अध्यक्ष और बाहरी घुसपैठियों और इनके सहयोगियों की भ्रष्टाचारी की चर्चा क्षेत्र में व्याप्त है।

Don't Miss

error: Content is protected !!