रिपोर्ट: मनव्वर कुरैशी
रुड़की।ईद-उल-फितर का त्योहार रुड़की नगर व आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्वक और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम की उच्च व्यवस्था के साथ मुख्य ईदगाह में संपन्न हुई ईद की नमाज में मदरसा अरबिया रहमानिया के प्रधानाचार्य अजहर उल हक ने नमाज से पूर्व अपनी तकरीर में देश में अमन शांति के लिए दुआ के साथ ही नशे के खिलाफ मुसलमानों को अभियान चलाने तथा नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए आह्वान किया,साथ ही मौलाना अजहर उल हक नगर में सफाई व्यवस्था,पुलिस प्रशासन तथा निगम के कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त करते हुए उनको मुबारकबाद पेश की।ईद की नमाज मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने अदा कराई और नमाज के बाद विशेष दुआ भी कराई।प्रशासक हाजी मोहम्मद मुस्तकीम ने भी सभी नमाजियों का ईदगाह में इस्तकबाल किया।ईद की नमाज के बाद सभी दलों के नेताओं ने ईदगाह के बाहर टेंट लगाकर मुस्लिम भाइयों को ईद मुबारकबाद दी,वहीं मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर हिंदू भाइयों को नवरात्रि की मुबारकबाद दी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार जैन,कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट,पूर्व मेयर यशपाल राणा,वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री,वरिष्ठ नेता चौधरी महिपाल सिंह एडवोकेट, पूर्व मेयर गौरव गोयल,आशीष सैनी,खुर्शीद आलम व समाजसेवी मोहम्मद आदिल आदि ने सभी मुस्लिम भाइयों को अपनी शुभकामनाएं दी,पुलिस प्रशासन से एसपी देहात चन्द्र शेखर सुयाल,और सीओ नताशा सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल रहा तैनात।
