देहरादून में दिनदहाड़े हुई अर्जुन शर्मा की हत्या के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजधानी के तिब्बती मार्केट, परेड ग्राउंड के पास हुई इस वारदात को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चेतावनी देती आ रही है और एक महीने के भीतर चार हत्याएं होना इस बात का सीधा प्रमाण है कि हालात बद से बदतर हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है और हाल के दिनों में कई जघन्य घटनाएं सामने आई हैं। गोदियाल के मुताबिक पुलिस तंत्र सरकार के राजनीतिक हितों को साधने में लगा है, जबकि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती जा रही है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर पुलिस महकमे को निष्पक्ष रूप से काम करने देने और प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारने की मांग की है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: गणेश गोदियाल
ByBKK News
Feb 12, 2026 76 views CM Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand News, अर्जुन शर्मा की हत्या, आंदोलन, कानून व्यवस्था पर सवाल, राजनीतिक, हत्या
