रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में खनन की शिकायत करने और पुरानी रंजिश के चलते दो ग्रामीणों को पड़ा भारी गांव निवासी हाकम अली(40 वर्ष)पुत्र फय्याज व दिलशाद(30वर्ष) पुत्र कमरुल उर्फ बोनना ने क्षेत्र में चल रहे खनन की शिकायत खनन विभाग से कर कार्रवाई की मांग की थी। उसी को लेकर और पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार को खनन टीम हाकम अली व दिलशाद को साथ लेकर मौके पर पहुंची,लेकिन वहां मौजूद खनन माफियाओं ने अचानक हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावरों के तेवर इतने आक्रामक थे कि खनन टीम को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। इसी दौरान खनन माफियाओं ने हाकम अली व दिलशाद को इतनी बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हाकम अली व दिलशाद को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। जहां पर हाकम की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हाई सेंटर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया है और दिलशाद का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया है झगड़े की सूचना मिली है तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
