रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी
रुड़की।जल संस्थान गंगा और जल संस्थान पंतद्वीप के एक दिवसीय मैच में जल संस्थान गंगा विजयी रहा जिसमें मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता राजीव सैनी रहे। मैच बड़ा रोमांचक रहा जिसमें जल संस्थान गंगा के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से विजय प्राप्त की मुख्य अतिथि राजीव सैनी ने सभी विजई खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा इस प्रकार के आयोजन होने से सरकारी कार्मिकों की फिटनेस अच्छा होता हैं और उनका मानसिक दबाव कम होता हैं इस प्रकार का आयोजन होते रहने चाहिए जिससे खेल भावनाओं में वृद्धि हो और देश का विकास हो देश और राज्य का विकास तब होगा जब हमारे कर्मचारी अधिकारी फिट होगा तो बेहतर कार्यसंस्कृति होगी इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात कर प्रत्येक वर्ष जल संस्थान खेल महोत्सव आयोजित कराया जाएगा उन्होंने कोच इरफान पठान की तारीफ की और कप्तान अतुल नेगी कप्तान को शुभकामनाएं दी अधिशाषी अभियंता हरीश बंसल ने कोच इरफान पठान और कप्तान अतुल नेगी की दुरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा वो जनपद में सभी राजकीय विभागों की संयुक्त प्रतियोगिता फरवरी में आयोजित कराएंगे जिससे अधिकारियों कर्मचारियों की फिटनेस बेहतर बने और वो तनावमुक्त होकर राज्य की सेवा करे इस अवसर पर प्रताप सुमित हिमांशु राम सिंह नैथानी अजय सैनी मुकेश सक्सेना तरुण हरि मोहन कमल सैनी अभिषेक पाटीदार रामकुमार ठेकदार प्रदीप चौहान ठेकदारों डॉक्टर एम. इ.सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
